1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! रात के अंधेरे में खुले में शौच जाते हुए अमिताभ बच्चन गिरकर हुए घायल

OMG! रात के अंधेरे में खुले में शौच जाते हुए अमिताभ बच्चन गिरकर हुए घायल

 Published : May 23, 2017 03:39 pm IST,  Updated : May 23, 2017 03:39 pm IST

सड़कों और गलियों में आपको महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों के पोस्टर्स लगे हुए दिखाई देंगे। इन पर फिल्म के डायलॉग्स को देश में सफाई रखने के लिए कुछ शब्दों के साथ बदल दिया गया है। एक पोस्टर में अमिताभ और धर्मेंद्र को दिखाया गया है।

amitabh - India TV Hindi
amitabh

नई दिल्ली: देशभर में शौचालय बनवाने को लेकर लोगों के बीच खूब जागरुकता फैलाई जा रही है। वहीं इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची में एक अनोखे ढंग से ही लोगों में सफाई और शौचालय बनाने की अपील चल रही है। दरअसल रांची की सड़कों और गलियों में आपको महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों के पोस्टर्स लगे हुए दिखाई देंगे। इन पर फिल्म के डायलॉग्स को देश में सफाई रखने के लिए कुछ शब्दों के साथ बदल दिया गया है। एक पोस्टर में अमिताभ और धर्मेंद्र को दिखाया गया है। जिसमें बिग बी, धर्मेंद्र जय-वीरु वाले लुक में दिख रहे हैं। इसमें अमिताभ उनकी गोद में लेटे हुए बोल रहे हैं कि "घर में शौचालय नहीं है ना तो रात के अंधेरे में खुले में शौच जाते वक्त गिर गया.."

गौरतलब है कि रांची नगर निगम ने लोगों को घर में शौचालय बनाने के प्रति जागरूक करने के लिए यह एक अनोखे ढंग से पहल शुरु की है। फिल्मी पोस्टर के जरिए लोगों को घर में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने एक पोस्टर बनवाया है। इसमें सुपरहिट फिल्म 'शोले' के एक सीन को दिखाया गया है। जिसमें महानायक को धर्मेंद्र की गोद में लेटा हुआ देखा जा सकता है।

amitabh
amitabh

फिल्म में बिग बी गोली लगने के बाद जख्मी हालत में धर्मेंद्र की गोद में गिर जाते हैं। लेकिन अब इस सीन को घर में शौचालय न होने की वजह से लगी चोट से जोड़ दिया गया है। इस तस्वीर को कांग्रेस सांसद और प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया है। वैसे इससे पहले भी कई ऐसे फिल्मी पोस्टर्स सामने आ चुके हैं, जिनके डॉयलॉग्स को बदल दिया गया। इसमें अमिताभ और शशि कपूर की फिल्म 'दीवार', नसीरुद्दीन शाह की 'जाने भी दो यारो', राजेश खन्ना की 'आनंद' और शाहरुख-काजोल की 'दिलवाले दुल्हानिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों के भी डायलॉग्स शामिल हैं। सैफ का चौंकाने वाला खुलासा, अमृता सिंह देती थीं मेरी मां और बहन को गालियां

अगली स्लाइड में भी देखें तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन