1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अफसोस है कि राजनेता के तौर पर किए गए वादे पूरे नहीं कर सका: अमिताभ

अफसोस है कि राजनेता के तौर पर किए गए वादे पूरे नहीं कर सका: अमिताभ

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2016 07:13 am IST,  Updated : Sep 16, 2016 07:13 am IST

पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पारिवारिक दोस्त राजीव गांधी के समर्थन से 73 साल के अमिताभ ने 1984 में राजनीति में कदम रखा था।

amitabh bachchan regrets not fulfilling his political...- India TV Hindi
amitabh bachchan regrets not fulfilling his political promises

नई दिल्ली: बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का राजनीतिक करियर भले ही बहुत कम वक्त का रहा लेकिन उनका कहना है कि वह आज भी उस समय के बारे में सोचते हैं, क्योंकि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र इलाहाबाद के लोगौं से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाने का अफसोस है। पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पारिवारिक दोस्त राजीव गांधी के समर्थन से 73 साल के अमिताभ ने 1984 में राजनीति में कदम रखा था।

ऑफ दि कफ नाम के एक कार्यक्रम में जानेमाने पत्रकार शेखर गुप्ता और बरखा दत्त के साथ चर्चा में अमिताभ ने कहा, मैं अक्सर इसके बारे में सोचता हूं क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान आप कई वादे करते हैं, जब आप लोगों से वोट मांग रहे होते हैं। उन वादों को नहीं पूरा कर पाना कभी-कभी अफसोसनाक लगता है। यदि मैं किसी चीज पर अफसोस करता हूं, तो वह यही चीज है। उन्होंने कहा, मैंने इलाहाबाद और वहां के लोगों से काफी वादे किए थे, लेकिन मैं उन्हें पूरा नहीं कर सका।

अमिताभ ने इलाहाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और काफी बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। बहरहाल, उनका राजनीतिक करियर काफी कम समय का रहा, क्योंकि उन्होंने 3 साल बाद ही सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन