1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ ने किया लोगों को खबरदार, कहा ट्विटर पर नहीं हैं नव्या

अमिताभ ने किया लोगों को खबरदार, कहा ट्विटर पर नहीं हैं नव्या

 Published : Mar 18, 2016 08:20 pm IST,  Updated : Mar 18, 2016 08:23 pm IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ट्विटर पर लोगों को सचेत करते हुए ट्वीट किया है कि, "मेरी नातिन नव्या नंदा ट्विटर पर नहीं हैं।

navya- India TV Hindi
navya

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ट्विटर पर लोगों को सचेत करते हुए ट्वीट किया है कि, "मेरी नातिन नव्या नंदा ट्विटर पर नहीं हैं, उनके नाम से फेक अकाउंट हैं।" अमिताभ के ट्वीट करते ही उस फेक अकाउंट को भी डिलीट कर दिया गया है। बिग बी खुद भी इस नव्या की इस फेक आइडी से धोखा खा चुके हैं। दरअसल टी-20 वर्ल्डकप के दौरान  नव्या के फेक अकाउंट से

इसे भी पढ़े:- Pics: अमिताभ की नातिन नव्या ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीर

ट्वीट किया गया था "Before you attempt to beat the odds, be sure you could survive the odds beating you." इसके बाद अमिताभ ने नव्या की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, "The grand daughter speaks.. and speaks well..!!" हालांकि अब अमिताभ ने इसके लिए सभी को आगाह कर दिया है कि वह नव्या का अकाउंट नहीं है। बिग बी की नातिन नव्या  पिछले काफी वक्त से इतनी सुर्खियों में छाई रहीं हैं कि अब किसी के लिए भी वह कोई नया नाम नहीं रह गई हैं। बॉलीवुड महानायक बिग बी की नातिन नव्या अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

navya
navya

नव्या इन दिनों लंदन में एक  स्कूल में पढ़ रही हैं। किंग खान के बेटे आर्यन भी इसी स्कूल में हैं। ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं इनकी साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कुछ वक्त पहले नव्या ने  दोस्त के साथ पार्टी करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। नव्या अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा की बेटी है। श्वेता ने दिल्ली के बिजनेसमेन निखिल नंदा से शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन