1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन बोले आजकल के बच्चों से डर लगता है

अमिताभ बच्चन बोले आजकल के बच्चों से डर लगता है

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2015 03:09 pm IST,  Updated : May 30, 2015 10:29 am IST

नई दिल्ली: फिल्म पीकू की अपार सफलता के बाद अमिताभ बच्चन ने दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद अदा किया। इंडिया टीवी से खास बातचीत में अमिताभ ने पीकू के बारे में बात करने के

आजकल के बच्चों से डर...- India TV Hindi
आजकल के बच्चों से डर लगता है: अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: फिल्म पीकू की अपार सफलता के बाद अमिताभ बच्चन ने दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद अदा किया। इंडिया टीवी से खास बातचीत में अमिताभ ने पीकू के बारे में बात करने के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी की कुछ खास बातें भी साझा कीं। अमिताभ ने कहा, “उन दर्शकों को ढ़ेर सारा धन्यवाद जिन्होंने पीकू को पसंद किया। वहीं फिल्म की लेखक जुही चतुर्वेदी और शुजीत सरकार को भी धन्यवाद अदा करना चाहूंगा जिन्होंने इतनी बेहतरीन फिल्म बनाई।”

अमिताभ ने बताया कि फिल्म के किरदार को लेकर उनको ज्यादा कठिनाई इसलिए नहीं आई क्योंकि वो 7 साल कोलकाता में रहकर काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया, “मेरे परिवार में मेरी पत्नी जया वहीं से हैं और हमारे काफी रिश्तेदार भी वहीं रहते हैं। शुरुआती दिनों में कई फिल्मकार वहीं के रहे हैं है तो मुझे वहां का कल्चर और लोगों के हाव-भाव का पता है और लोग यह भी जानते हैं कि इस उम्र में ऐसा व्यवहार हो जाता है। इस बार दर्शकों के प्यार के साथ साथ उनका अपनापन भी देखने को मिला। किसी ने लिखकर भेजा कि अकि मुझे मेरे नाना की याद आ गई तो किसी ने कहा दादा की। कोई कह रहा था कि मेरे परिवार का माहौल ऐसा है, तो बहुत अच्छा लगा, इस बार। जब आपके सामने वाला एक्टर अच्छा हो तो आपका काम और आसान हो जाता है। मैं शुक्र मानता हूं दीपिका पादुकोण का क्योंकि उनके सामने रहने से मेरा काम और अच्छा हुआ, वो बहुत अच्छी अदाकारा हैं।”

जानें क्या कहा बिग बी ने अराध्या के बारे में..

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन