1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोटबंदी से 'तुम बिन 2' पर पड़ेगा असर? जानिए क्या बोले अनुभव सिन्हा

नोटबंदी से 'तुम बिन 2' पर पड़ेगा असर? जानिए क्या बोले अनुभव सिन्हा

 Published : Nov 15, 2016 07:43 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 07:43 pm IST

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'तुम बिन 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। कहा जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नोटबंदी के फैसले की वजह से इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर देखने को मिल सकता है। लेकिन

anubhav- India TV Hindi
anubhav

मुंबई: फिल्मकार अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'तुम बिन 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। कहा जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नोटबंदी के फैसले की वजह से इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर देखने को मिल सकता है। लेकिन हाल ही में अनुभव सिन्हा ने बताया कि सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले से भले ही उनके निजी जीवन में कुछ दिक्कतें आईं हों, लेकिन इससे उनकी फिल्म 'तुम बिन 2' प्रभावित नहीं होगी।

इसे भी पढ़े:-

सिन्हा ने कहा, "किसी भी अन्य आम आदमी की तरह मैं भी नोटबंदी से प्रभावित हूं। लेकिन, फिल्म को लेकर मुझे उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर यह प्रभावित नहीं होगी। बड़ी राशि अब निकाली जा चुकी है। मैं सप्ताहांत में अच्छे संग्रह की उम्मीद कर रहा हूं।"

टी-सीरीज द्वारा निर्मित 'तुम बिन 2' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 14.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। फिल्म का संगीत, सेटेलाइट और डिजिटल राइट्स बेचे जाने से पहले ही 12 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। ऐसे में बाकी बचे पैसों की कमाई निर्मार्ताओं के लिए बड़ी बात नहीं होगी।

सरकार के फैसले पर अपने विचार शेयर करते हुए सिन्हा ने कहा,"इस पर टिप्पणी करने के लिए मेरे पास पर्याप्त जानकारी नहीं है। हालांकि, आम आदमी की तरह मुझे भी नकदी और पैसे बदलने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।"

'तुम बिन 2' में नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी जैसे नए सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन