नई दिल्लीः अनुष्का शर्मा आज हिट अभिनेत्रियों में शुमार है लेकिन क्या आप जानते है कि अपनी डेब्यू फिल्म 'रब ने बनी दी जोड़ी' की रिलीज़ होने से दो साल पहले ही वो अपनी मौजूदगी फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' में ही दर्ज करवा चुकी थी।
आप सुनकर हैरन हो गए होंगे लेकिन ये सच है। राजकुमार हिरानी की 2006 में आई फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' के एक सीन में अनुष्का की एक तस्वीर दीवार पर लगी हुई दिखती है।
न जाने फिल्म में काम कर रहे कलाकारों को इसके बारे में जानकारी थी कि नहीं। शायद राजू हिरानी को भी इसके बारे में नहीं पता होगा। और तब ये भी किसने सोचा होगा कि दिवार पर लगी तस्वीर में जो लड़की है वो एक दिन खुद राजू की फिल्म की मुख्य अभिनेत्री होंगी। अगली स्लाईड में देखिए इस चैका देने वाली तस्वीर को-