1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की सलाह पर अरमान मलिक ने किया ये काम

सलमान खान की सलाह पर अरमान मलिक ने किया ये काम

 Published : Dec 30, 2016 08:12 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 08:12 pm IST

सलमान खान फिल्म इंस्डट्री में कई हस्तियों के गॉड फादर हैं। वह अक्सर ही नए टैलेंट को फिल्मों में काम करने का मौका देते हैं। इन्हीं में से एक सिंगर अरमान मलिक भी हैं। उनका कहना है कि...

armaan- India TV Hindi
armaan

मुंबई: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान फिल्म इंस्डट्री में कई हस्तियों के गॉड फादर हैं। वह अक्सर ही नए टैलेंट को फिल्मों में काम करने का मौका देते हैं। इन्हीं में से एक सिंगर अरमान मलिक भी हैं। उनका कहना है कि सलमान की प्रेरणा से ही उन्होंने नृत्य सीखा, जिनके साथ वह 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'जय हो' में काम कर चुके हैं। टेलीविजन शो 'यार मेरा सुपरस्टार सीजन-2' में आए अरमान ने कि वह एक दिन सलमान के घर उनसे मिलने गए थे और तब अभिनेता ने उन्हें डांस सीखने की सलाह दी थी।

इसे भी पढ़े:-

अरमान ने कहा, "मुझे उस समय सच में डांस करना नहीं आता था। सलमान ने कहा कि 'तुम कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं दे सकते।' सलमान ने कहा कि 'अगर तुम गा सकते हो, तो तुम्हें साथ में डांस भी करना चाहिए। तभी तुम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हो'।"

गायक ने कहा कि सलमान ने उन्हें हमेशा कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया। 'यार मेरा सुपरस्टार सीजन-2' के इस एपिसोड का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'जूम' पर शनिवार को होगा। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ चीनी अभिनेत्री और सिंगर झू-झू नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन