1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान को झटका, आर्म्स एक्ट मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज

सलमान को झटका, आर्म्स एक्ट मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज

 Published : May 15, 2015 11:59 am IST,  Updated : May 15, 2015 12:01 pm IST

जयपुर: सलमान खान को हिट एंड रन मामले में मुंबई हाईकोर्ट से तो राहत मिल गर्इ, लेकिन जोधपुर सेशन्स कोर्ट से उन्हें तगड़ा झटका लगा। काले हिरण शिकार से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में पांच

सलमान को झटका, आर्म्स...- India TV Hindi
सलमान को झटका, आर्म्स एक्ट मामले में याचिका खारिज

जयपुर: सलमान खान को हिट एंड रन मामले में मुंबई हाईकोर्ट से तो राहत मिल गर्इ, लेकिन जोधपुर सेशन्स कोर्ट से उन्हें तगड़ा झटका लगा। काले हिरण शिकार से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में पांच गवाह बुलाने की सलमान की पुनर्विचार याचिका को सेशन्स कोर्ट ने खारिज कर दिया। जिला न्यायालय इस याचिका को पहले ही खारिज कर चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि अब सलमान राजस्थान हाई कोर्ट का रुख करेंगे।

सलमान के वकील की ओर से दलील दी गई कि पांचों गवाह से एक बार फिर से जिरह करना है। वहीं सरकारी वकील ने तर्क दिया कि इन सभी गवाहों के पूर्व में बयान दर्ज हो चुके हैं।

ऐसे में नए सिरे से इनको बुलाने का कोई तुक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामले को लंबा खींचने की चाल है। हिरण शिकार मामले में गिरफ्तारी के दौरान सलमान खान के पास ल अमेरिका निर्मित 32 बोर की रिवॉल्वर और 22 बोर की एक राइफल बरामद हुई थी।

इन दोनों हथियारों की लाइसेंस अवधि 22 सितंबर, 1998 में समाप्त हो चुकी थी। इस बीच 27 सितंबर से 2 अक्टूबर, 1998 के बीच शिकार प्रस करण हो गया। इस कारण सलमान के खिलाफ हिरण शिकार के साथ ही आर्म्स एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन