1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुंदन शाह, सईद मिर्जा समेत 24 अन्य फिल्मकारों ने लौटाए राष्ट्रीय पुरस्कार

कुंदन शाह, सईद मिर्जा समेत 24 अन्य फिल्मकारों ने लौटाए राष्ट्रीय पुरस्कार

 Written By: PTI
 Published : Nov 05, 2015 07:12 pm IST,  Updated : Nov 05, 2015 09:55 pm IST

मुंबई: जानेमाने फिल्मकार कुंदन शाह, सईद मिर्जा और लेखिका अरंधति रॉय समेत फिल्म बिरादरी के 24 और नामचीन लोगों ने आज देश में असहिष्णुता के बढ़ते माहौल के खिलाफ तथा एफटीआईआई के छात्रों का समर्थन

#Intolerance: 24 फिल्मकारों ने...- India TV Hindi
#Intolerance: 24 फिल्मकारों ने लौटाए राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई: जानेमाने फिल्मकार कुंदन शाह, सईद मिर्जा और लेखिका अरंधति रॉय समेत फिल्म बिरादरी के 24 और नामचीन लोगों ने आज देश में असहिष्णुता के बढ़ते माहौल के खिलाफ तथा एफटीआईआई के छात्रों का समर्थन जताते हुए अपने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लौटा दिये।

ये भी पढ़ें- FTII छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

इस मुहिम की शुरूआत लेखकों ने अपने साहित्य अकादमी सम्मान लौटाकर की थी जिसमें वैग्यानिक और फिल्मकार भी जुड़ने लगे।

एफटीआईआई के पूर्व छात्र कुंदन शाह ने कहा कि अपनी मशहूर फिल्म जाने भी दो यारो के लिए उन्हें जो एक मात्र राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था, उसे छोड़ना बहुत दुखद है लेकिन एफटीआईआई के अध्यक्ष के रूप में गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के खिलाफ यह एक जरूरी फैसला है।

शाह ने कहा, मैं इस सम्मान के लिए अपनी संस्था एफटीआईआई का आभारी हूं। अगर मैंने एफटीआईआई में पढ़ाई नहीं की होती तो जाने भी दो यारो भी नहीं बनती।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार लौटाने से पहले उन्होंने एफटीआईआई के छात्रों की 139 लंबी हड़ताल में कई बार मामले को उठाया था लेकिन सरकार ने नहीं सुना।

शाह ने कहा, क्या गजेंद्र चौहान का चुनाव सही है? यह चयन हमारी समझ का अपमान है और इस तरह के चयन पर अड़े रहना इस देश की समझदार जनता के लिए आघात की तरह है। मैं सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों, राज्यमंत्री राठौड़ और मंत्री अरण जेटली से पूछना चाहता हूं कि वे एक बहुत प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की नियुक्ति करके और उस पर कायम रहकर अपने परिवार, अपने बच्चों को क्या चेहरा दिखाएंगे।

एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष और अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है जैसी फिल्मों एवं टीवी धारावाहिक नुक्कड़ के लिए मशहूर मिर्जा ने कहा कि छात्रों ने जो आंदोलन शुरू किया था, वह अब बड़ा हो गया है और असहनशीलता, विभाजन और नफरत के खिलाफ आंदोलन बन गया है।

लेखिका अरंधति रॉय ने 1989 में फिल्म इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लौटा दिया।

अवार्ड वापसी कहे जा रहे इस अभियान को कुछ वर्गों से आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है जो इसे सोचा समझा प्रदर्शन करार दे रहे हैं। लेकिन शाह ने इस दलील का विरोध करते हुए कहा कि उनकी फिल्में उस समय की कांग्रेस सरकार के भी खिलाफ थीं।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार की राशि चैरिटी में दान दे दी जाएगी और ट्रॉफी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सौंप दी जाएगी।

इस सूची में फिल्मकार अनवर जमाल, निर्देशक वीरेंद्र सैनी, प्रदीप कृष्णन, मनोज लोबो, ध्वनि डिजाइनर विवेक सच्चिदानंद, पी एम सतीश, अजय रैना, निर्देशक सुधाकर रेड्डी यक्कांती, फिल्मकार तपन बोस आदि के नाम हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन