नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो पिछले कुछ वक्त से इसमें काफी बदलाव आए हैं। इसे लेकर बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा आशा पारेख का कहना है कि उन्होंने फिल्म उद्योग में वर्षों से सकारात्मक विकास देखा है। वह इस इंडस्ट्री में 3 दशक लंबा करियर बीता चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में 'तीसरी मंजिल', 'कटी पतंग' और 'कारवां' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और अब तक वह इस इंडस्ट्री में कई बदलाव आते हुए देख चुकी हैं।
आशा ने बताया, "फिल्म उद्योग में सकारात्मक विकास हुआ है। खासकर तकनीक के मामले में। आज के दौर में एक कलाकार एक समय में एक ही फिल्म कर रहा है। हमारे समय में हम एक समय में 4 या 5 फिल्मों में काम कर रहे होते थे।" दिग्गज अदाकारा ने कहा, "यह अच्छा है कि एक कलाकार एक समय में एक ही फिल्म कर रहे हैं। ऐसे में वे फिल्म पर अधिक ध्यान दे पाते हैं।"मशहूर तेलुगु अभिनेता प्रदीप कुमार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कलाकारों की नई पीढ़ी के बारे में आशा ने कहा, "आज (नई पीढ़ी) के कलाकार बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वे अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" आशा की जीवनी 'आशा पारेख: द हिट गर्ल' का हाल ही में विमोचन हुआ है, जिसे खालिद मोहम्मद ने लिखा है। पुस्तक का प्रकाशन ओम बुक्स इंटरनेशनल ने किया है।