1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कान्स में 'जज्बा' की प्रथम झलकी लांच करेंगी ऐश्वर्य

कान्स में 'जज्बा' की प्रथम झलकी लांच करेंगी ऐश्वर्य

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 04:31 pm IST,  Updated : May 13, 2015 04:32 pm IST

मुंबई,  फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'जज्बा' की प्रथम झलकी 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 16 मई को संयुक्त राष्ट्र के पैनल चर्चा के दौरान लांच करेंगी। उसके बाद 19

कान्स में 'जज्बा' की...- India TV Hindi
कान्स में 'जज्बा' की प्रथम झलकी लांच करेंगी ऐश्वर्य

मुंबई,  फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'जज्बा' की प्रथम झलकी 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 16 मई को संयुक्त राष्ट्र के पैनल चर्चा के दौरान लांच करेंगी। उसके बाद 19 मई को मीडिया के साथ एक कार्यक्रम होगा। ऐश्वर्य 'जज्बा' से फिल्मों में वापसी कर रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म तारिका सलमा हायक, एडिले एक्जारकोपुलोस और आने वाली फिल्म 'कैरोल' के निर्माता क्रिस्टीन वैकोने एवं एलिजाबेथ कुशेल के साथ ऐश्वर्य लैंगिक समानता और मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर भाषण देंगी।

'जज्बा' का ट्रेलर एसेल विजन के व्यापार प्रमुख आकाश चावला एवं फिल्म के लेखक, सह निर्माता एवं निर्देशक संजय गुप्ता की मौजूदगी में यहां एक कार्यक्रम में दिखाया जाएगा।

चावला ने एक बयान में कहा, "ज्यादातर फिल्मों में एक पुरुष को फिल्म के नायक के रूप में दिखाया जाता है, लेकिन इस फिल्म के तीन नायक हैं -ऐश्वर्य, शबाना आजमी और इरफान खान। फिल्म की कहानी को आगे ले जाने में तीनों की समान भूमिका है।"

'जज्बा' के निर्माता एसेल विजन, व्हाइट फेदर फिल्म्स और वाइकिंग्स एंटरटेंमेंट हैं। फिल्म नौ अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

   

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन