1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान हुए परिणीति के इस हुनर के कायल

आयुष्मान हुए परिणीति के इस हुनर के कायल

 Published : Jul 06, 2016 10:37 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 10:37 pm IST

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' का शूटिग में काफी व्यस्त हैं। इनकी इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है।

pari- India TV Hindi
pari

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' का शूटिग में काफी व्यस्त हैं। इनकी इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में परिणीति के सात काम करते हुए आयुष्मान खुराना उनके सिंगिंग हुनर के कायल हो गए हैं। उनका कहना है कि वह परिणीति चोपड़ा काफी अच्छी गायिका हैं।

इसे भी पढ़े:- बीती बातें याद कर भावुक हुईं परिणीति

VIDEO: 'मेरी प्यारी बिंदु' में आयुष्मान का लुक आया सामने

उनसे जब पूछा गया कि वह परिणिति को एक गायक के तौर पर किस स्तर पर देखते हैं, तो इसके जवाब में आयुष्मान ने कहा, "मुझे लगता है कि वह काफी अच्छे स्तर की गायिका हैं। वह काफी अच्छी हैं। उन्होंने शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण लिया है। संगीत के बारे में उन्हें काफी कुछ पता है।"

आयुष्मान ने कहा कि परिणिति के अंदर छिपि गायिका के बारे में उन्हें जब पहली बार पता चला, तो वह काफी हैरान हुए। उनका कहना है कि अभिनेत्री को गाना जारी रखना चाहिए।

परी 2 साल तक हिन्दी फिल्मों से दूर रहने के बाद अब एक बार फिर इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले परिणीति को शाद अली के निर्देशन में बनी 2014 मे आई फिल्म 'किल दिल' में देखा गया था।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में परिणिति को एक महत्वाकांक्षी गायिका के किरदार में देखा जाएगा। वहीं, आयुष्मान एक लेखक अभिमन्यु रॉय के किरदार में नजर आएंगे। कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म के निर्देशक अक्षय रॉय हैं और मनीष शर्मा इसके निर्माता हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन