1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' की टिकटों के लिए मारामारी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

'बाहुबली 2' की टिकटों के लिए मारामारी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

 Published : Apr 28, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Apr 28, 2017 04:25 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। पूरे देशभर में जैसे बाहुबली की आधी आ गई है। इसी दौरान हैदराबाद के इश्वर थिएटर की एक खबर आई है, जिसमें लोगों की...

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। पूरे देशभर में जैसे बाहुबली की आधी आ गई है। फिल्म की रिलीज से जहां एक सप्ताह पहले ही दर्शकों ने ऑनलाइन ही टिकट बुक करवानी शुरु कर दी थी, वहीं सिनेमाघरों में टिकट खिड़की पर भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। लोग 2 से 3 किलोमीटर की लंबी कतारें लगाए इस फिल्म की टिकट पाने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी दौरान हैदराबाद के इश्वर थिएटर की एक खबर आई है, जिसमें लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है। इसे काबू में लाने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज तक करना पड़ा है।

दरअसल भारी तादात में लोग इश्वर थिएटर में टिकट खरीदने के लिए पहुंचे थे, जैसे-जैसे भीड़ बढ़ने लगी लोग जबरदस्ती थिएटर के परिसर में घुसने की कोशिश करने लगे। इन्हें रोकने का भी काफी प्रयास किया गया, लेकिन बाहुबली की दीवानगी में भीड़ बेकाबू होने लगी। इसके बाद इन्हें रोकने के लिए वहां मौजूद बाउंसर्स और गार्ड्स भी सामने आए। लेकिन जब माहौल संभलता हुआ नहीं दिखा तो पुलिस को हल्का लाठीचार्ज तक करना पड़ गया, तब जाकर इस भीड़ को थोड़ा काबू में किया गया।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में इस फिल्म की टिकटों के लिए 10 लाख बुकिंग की जा चुकी है। गौरतलब है कि फिल्म के पहले हाफ में राणा दग्गुबाती के राजा बनने की कहानी को दिखाया गया है और दूसरे हाफ में कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा का जवाब मिल ही जाता है। फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्नन और सत्यारथी जैसे सितारे मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन