मुंबई: छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने कांदीवली स्थित अपने घर में सुसाइड किया है। बताया जाता है कि वो बीते काफी दिनों से तनाव में थीं। जानकारी के मुताबिक उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सुसाइड की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। इस खबर पर दुख जताते हुए टेलिविजन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रोते हुए बताया कि फिलहाल उनका मन ठीक स्थिति में नहीं है। बताया जाता है कि प्रत्यूषा ने यह कड़ा कदम अपनी निजी जिंदगी के चलते उठाया है।
प्रत्यूषा को छोटे पर्दे के धारावाहिक बालिका वधू में उनके आनंदी के किरदार के कारण चर्चा मिली थी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था, हाल ही में उन्हें कलर्स के चर्चित धारावाहिक ससुराल सिमर का में भी देखा गया। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में प्रत्यूषा ने आरोप लगाया था कि 4 पुलिस वालों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ छेड़खानी की थी।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थी प्रत्यूषा:
प्रत्यूषा बनर्जी मुंबई के एक फ्लैट में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थीं, सुसाइड के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। उनका अंतिम व्हाट्सअप स्टेट्स था......मरके भी तुझसे मुंह न मोड़ेंगे।