मुंबई: ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और मल्लिका शेरावत जैसी खूबसूरत बालाओं के 69वें कान्स फिल्म महोत्सव में शामिल होने के बाद अब एंड टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'भाभीजी घर पर है' में अंनीता भाभी का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन भी इसमें शिरकत करेंगी। इसके लिए सौम्या ने पहले ही अपने आगामी एपिसोड की शूटिंग खत्म कर दी है। साथ ही उन्होंने शो के डायरेक्टर से छुट्टी ले ली है। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "यात्रा पर जाने के लिए सौम्या ने पहले ही छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने अपने सभी दृश्यों की शूटिंग कर ली है और कल रात वह कान्स की ओर रवाना हुईं।" सौम्या कान्स जाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह इससे पहले कभी इसमें शामिल हुईं।
इसे भी पढ़े:- पिंक ड्रेस से ऐश की खूबसूरती को लगे चार चांद, तो इस बात से उड़ा मजाक
सूत्र ने बताया, "अभिनय के अलावा, वह 108एमबी नामक वेंचर की उद्यमी हैं। वह खुद को हर प्रकार के सिनेमा का प्रशंसक मानती हैं, उनका मानना है कि कान्स दुनियाभर के फिल्म जगत से जुड़े लोगों का महोत्सव है।" हालांकि, सौम्या फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर नहीं दिखाई देंगी।
कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों ने पहले ही भारत को गौरवान्वित किया है। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'भाभी जी घर है' में आशिफ शेख, रोहिताश गौड़ और शुभांगी अत्रे जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। धारावाहिक में सौम्या, अंनीता भाभी की भूमिका में नजर आ रही हैं। शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।