1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: कंवलजीत करेंवाएंगे रोशैल और मंदाना में सुलह

Bigg Boss 9: कंवलजीत करेंवाएंगे रोशैल और मंदाना में सुलह

 Published : Nov 20, 2015 04:13 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 04:27 pm IST

नई दिल्ली- सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में आज कंवलजीत वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के रूप में आने वाले हैं। शो में आने से पहले कंवलजीत ने कहा था कि मंदाना करीमी को वो

Bigg Boss 9: कंवलजीत...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: कंवलजीत करेंवाएंगे रोशैल और मंदाना में सुलह

नई दिल्ली- सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में आज कंवलजीत वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के रूप में आने वाले हैं। शो में आने से पहले कंवलजीत ने कहा था कि मंदाना करीमी को वो जानते हैं और वो ही उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने कहा, “मुझे शुरुआत में मंदाना करीमा पसंद थी, उसके बाद रोशैल सर्प्राइज पैकेज बनकर सामने आई, वो अपने लिए स्टैंड ले रही है।”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss चाहते हैं कि आपको ये shocking बातें कभी न पता चले!

अब अगर ऐसा है तो सकता है कि आज या फिर आने वाले एपीसोड्स में वो दोनों के बीच सुलह करा दे। ये तो हम सभी जानते है कि मंदाना और रोशैल एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते। आज के एपीसोड में भी ये दोनों एक दूसरे की घर के बाकी सदस्यों से खूब बुराई करते हुए नजर आएंगे।

वहीं कंवलजीत से उनकी रणनीति के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, “मैं घर के अंदर कोई स्ट्रैटजी लेकर नहीं जा रहा हूं क्योंकि यहां कोई प्लैनिंग चलने वाली नहीं हैं।”

हमारे हाथ आज के एपीसोड्स की कुछ तस्वीरे भी हाथ लगी हैं जिसमें कवलजीत घर के सभी सदस्यों के साथ हंसी-खुशी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं, खासकर अपने पसंदीदा प्रतिभादी मंदाना के साथ।

मंदाना जब उनसे पूछती हैं कि वो यहां थोड़े दिनों के लिए रहने आए हैं तो इसके जवाब में कंवलजीत कहते हैं कि “मैं तो जीतने आया हूं।” खैर वो मुमकिन हो पाता है या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अगली स्लाइड में देखिए शो क तस्वीरे-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन