1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss चाहते हैं कि आपको ये shocking बातें कभी न पता चले!

Bigg Boss चाहते हैं कि आपको ये shocking बातें कभी न पता चले!

 Published : Nov 19, 2015 01:16 pm IST,  Updated : Nov 19, 2015 01:49 pm IST

नई दिल्ली: सलमान खान का शो बिग बॉस 9 जितना एक रियेलिटी शो कहकर बेचा जाता है क्या ये उतना रियल है? पिछले 9 वर्षों से हम इसे देखते आ रहे हैं और हर वर्ष

Bigg Boss चाहते हैं कि आपको...- India TV Hindi
Bigg Boss चाहते हैं कि आपको ये shocking बातें कभी न पता चले!

नई दिल्ली: सलमान खान का शो बिग बॉस 9 जितना एक रियेलिटी शो कहकर बेचा जाता है क्या ये उतना रियल है? पिछले 9 वर्षों से हम इसे देखते आ रहे हैं और हर वर्ष उम्मीद करते हैं कि ये दोबारा अगले वर्ष आए। क्योंकि हम इसे देखना पसंद करते हैं। हमें ये दिखाया जाता है इस धारावाहिक में होने वाली गतिविधियां सच्ची हैं और बाहरी दुनिया से इसका संपर्क कतई नहीं है।

ये भी पढ़ें- जानिए क्यों रोचक नहीं रहा सलमान का सबसे लोकप्रिय शो

बिग बॉस की मर्जी के बगैर यहां एक पत्ता भी हिल नहीं सकता। घर में रहने वाले लोगों को घर के नियमों के हिसाब से रहना पड़ता है। अपनी आजादी से जीना तो इनके लिए दूर की कौड़ी है। लेकिन चौकाने वालों खुलासों में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जिसे जानकर आपकी आंखे फंटी की फंटी रह जाएंगी।

बिग बॉस में प्रतिभागियों का इंटिमेट होना, घर में उनकी सफाई करने जैसे कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में जानकर हम हैरान हैं हालांकी कहीं सी इन सब बातों की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन काफी हद तक ये बाते सच साबित होती हैं।

ये सभी खुलासे एक मनोरंजन वेबसाइट ने किए हैं। आप भी जानिए उन खुलासों के बारे में-

Bigg boss

जूस के पैकेट में आती है शराब- जूस के पैकटों का रहस्य काफी रोचक है। बिग बॉस के लगभग सभी प्रतिभागी शराब और स्मोकिंग के आदी होते हैं। और कोई शक्स अगर ऐसी आदत रखता है तो उसका उनसे पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल है। अब उनको सीधे-सीधे तो ये सब चीजें सप्लाई हो नहीं सकती।

तो बताया जा रहा है कि जूस के पैकेट्स के जरिए उनकी शराब की इस इच्छा की पूर्ति की जाती है। तो अगली बार जब ये फ्रिज से किसी पानी वाले पदार्थ को निकालकर पीते हुए दिखे तो समझ जाइयेगा कि उसमें क्या हो सकता है।

अगली स्लाइड में जाने घर के साफ रहने का सच-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन