1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: कीथ और रौशेल में हुई लड़ाई, क्या अलग हो जाएंगे दोनों

Bigg Boss 9: कीथ और रौशेल में हुई लड़ाई, क्या अलग हो जाएंगे दोनों

 Published : Dec 15, 2015 01:02 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 01:02 pm IST

कीथ और रौशेल के बीच जो भी हो रहा है उससे घर वाले और उनके फैंस बिल्कुल खुश नहीं हैं। एक आइडल कपल के रूप में देखे जाने वाले कीथ और रौशेल आए दिन लड़ते और मनाते रहते है, लेकिन लड़ाई ज्यादा देखने को मिल रही है दोनों में।

Rochelle- India TV Hindi
Rochelle

नई दिल्ली- कीथ और रौशेल के बीच जो भी हो रहा है उससे घर वाले और उनके फैंस बिल्कुल खुश नहीं हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में एक आइडल कपल के रूप में देखे जाने वाले कीथ और रौशेल आए दिन एक-दूसरे से लड़ते और मनाते रहते है, लेकिन ज्यादातर दोनों में लड़ाई देखने को मिल रही है। अब एक बार फिर दोनों के बीच लड़ाई हुई और इस बार वो कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

ये भी पढ़ेें- Bigg Boss 9- निष्कासित कवलजीत सिंह ने किए 7 चौकाने वाले खुलासे

इस बार मौका था दुनिया को दिखाने का कि इन दोनों में सब कुछ ठीक है, लेकिन हुआ इसका बिल्कुल विपरीत। बिग बॉस ने प्रतिभागियों को एक ‘फ्री फॉल’ नाम का टास्क दिया था जो एक तरह से दर्शाता है कि प्रतिभागी अपने पार्टनर पर कितना भरोसा करते हैं। कीथ इस टास्क के लिए तैयार थे, लकिन चौकाने वाली बात ये थी कि रौशेल ने कदम पीछे ले लिए क्योंकि उनको मानना था कि वो गिरेंगी तो कीथ उन्हें पकड़ नहीं पाएंगे।

कीथ इस बात से काफी चौक गए थे कि आखिर रौशेल को उनपर यकीन कैसे नहीं हो सकता। रौशेल कीथ की इस बात से काफी नाराज थी जिसे देख कीथ उन्हें मनाने लगे लेकिन रौशेल ने उनकी एक न सुनी।

रौशेल ने इसके बाद कीथ पर इल्जाम लगाए कि आखिर कैसे वो अपनी परेशानियों को प्रिंस, प्रिया और सुय्यश के साथ शेयर कर सकते हैं और उन्हें शामिल तक नहीं करते। इस बात पर कीथ ने अपना आपा खो दिया और रौशेल को हिदायत देते हुए कहा, "तुम्हें मुझे कुछ समझाने की जरूरत नहीं हैं और न ही मुझे कंट्रोल करने की। मैं अपना गेम अपनी शर्तो पर खेलुंगा।"

आए दिन ऐसे वाक्ये इन दोनों के बीच और खटास पैदा कर रहे हैं। अब क्या ये बनावटी है या सचमुच इनका रिश्ता टूटने की कगार पर है, ये तो वक्त ही बताएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन