1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9- निष्कासित कवलजीत सिंह ने किए 7 चौकाने वाले खुलासे

Bigg Boss 9- निष्कासित कवलजीत सिंह ने किए 7 चौकाने वाले खुलासे

 Published : Dec 14, 2015 02:24 pm IST,  Updated : Dec 14, 2015 02:46 pm IST

रविवार रात सलमान खान ने ऋषभ सिन्हा और कवलजीत सिंह में से कवलजीत को घर से बाहर का रास्ता दिखाया और तीन हफ्तों बाद इस प्रतिभागी ने बिग बॉस 9 को अलविदा कह दिया। इसी के साथ उन्होंने कई चौकाने वाले खुलासे किए।

Kawaljit- India TV Hindi
Kawaljit

नई दिल्ली- रविवार रात सलमान खान ने ऋषभ सिन्हा और कवलजीत सिंह में से कवलजीत को बिग बॉस 9 से बाहर का रास्ता दिखाया और तीन हफ्तों बाद इस प्रतिभागी ने  घर को अलविदा कह दिया। उन्होंने पिछले महीने ही वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में प्रवेश किया था। अपने तीन हफ्तों के सफर में कवलजीत घर में मनोरंजन को एक नए मोड़ पर ले गए थे।

ये भी पढ़ें- Big Star Entertainment Award 2015- सलमान और दीपिका को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

शुरुआत में उनके हरकते और उनके टैंटरम्स ने उन्हें लाइमलाइट में रखा, लेकिन पिछले हफ्ते वो काफी शांत से थे और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे थे। और जनता तो वैसे ही कुछ ऐसा बहाना ही ढूंढती रही है किसी को घर से बाहर निकालने के लिए।

1. ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कवलजीत के खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। लेकिन उन्होंने ये खुद माना है कि आखिरी हफ्ते वो खराब स्वास्थ के चलते परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे, इसीलिए उन्हें कम वोट्स मिले और बिग बॉस 9 से वो निष्कासित हुए। हालांकि कई चौकाने वाले खुलासों में से उन्होंने ये भी कहा कि सजा के तौर पर उन्हें आलू और चावल खाने को दिए जाते हैं जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक थे।

उन्होंने बिग बॉस के अंदर मिल रहे खाने को अपने खराब स्वास्थ्य का कारण बताते हुए कहा, "अगर घर में कोई भी नियमों का पालन नहीं करता है तो पूरे घरवालों को उसकी सजा मिलती है। सजा के तौर पर हमें आलू और चावल खाने को दिए जाते हैं, जो मधुमेह रोगी के लिए जहर के समान हैं।"

2. कंवलजीत ने ये भी बताया कि उन्हें इतनी जल्दी बाहर होने की उम्मीद नहीं थी। वहीं उन्हें कीथ सबसे कमजोर प्रतिभागी दिखे क्योंकि वो काफी सरल स्वभाव के हैं और किसी पर फालतू गुस्सा नहीं करते और न ही कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ते हैं।

अगली स्लाइड में जानिए उन्होंने सुय्यश के बारे में क्या खुलासा किया-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन