
7. अरमान कोहली: बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को कई फिल्मों में देखा जा चुका है लेकिन उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई थी। काफी समय बाद वो बिग बॉस सीजन 7 में शामिल हुए थे जिसमें तनीषा की तरफ बढ़ती उनकी नजदीकियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी थी। वहीं दूसरी तरफ इसी शो पर अपने सह-प्रतिभागियों कुशाल टंडन और सोफियो हयात के साथ हुई लड़ाई को लेकर भी वो सुर्खियों में छाए रहे थे। सोफिया ने तो घर से बाहर आकर अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवा दी। बिग बॉस के घर में हुआ इतना बवाल काफी था अरमान को लोगों की नजरों में लाने के लिए। अरमान को अब जल्द ही आप सलमान खान की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में देख पाएंगे।