
4. तब्बू: निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'चांदनी बार' में तब्बू ने एक ऐसी वैश्या का किरदार निभाया था जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए इस नर्क में कदम रखती है। फिल्म में तब्बू एक बार डांसर होती है और साथ ही वैश्यावृत्ति में भी काम करती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने लोगों से खूब तारीफें बटोरी। यहीं नहीं, फिल्म में उनके बेहतरीन किरदार के लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिले।