
6. शर्मिला टैगोर: शर्मिला एक नहीं बल्कि दो बार तवायफ का किरदार निभा चुकी है लेकिन दोनों किरदार एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे। फिल्म अमर प्रेम में तवायफ बनी शर्मिला काफी शांत रहने वाली लड़की दिखाई गई थी जिससे राजेश खन्ना को प्यार हो जाता है। दूसरी तरफ फिल्म मौसम में तवायफ के किरदार में शर्मिला को तेज तर्रार दिखाया गया है जो सिगरेट और शराब भी पीती है।