
6. वीर ज़ारा और ऐतराज:- शाहरुख खान की फिल्म 'वीर ज़ारा' और अक्षय कुमार की फिल्म 'ऐतराज' एक ही दिन 12 नवंबर 2004 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। वीर ज़ारा में एक पाकिस्तानी लड़की ज़ारा और एक हिन्दुस्तानी फौजी वीर की लव स्टोरी दिखाई गई है। ज़ारा अपनी दादी की आखरी इच्छा को पूरा करने के लिए उनकी अस्थियां हिन्दुस्तान में सतलुज नदी में बहाने के लिए आती है। तभी उसकी मुलाकात फौजी वीर से होती है जो छुट्टियों में अपने गांव पंजाब जा रहा होता है। इसी दौरान वीर-जारा एक दूसरे के करीब आने लगते हैं। खिलाड़ी कुमार की फिल्म ऐतराज के बारे में बात करें तो इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जिसके लिए सिर्फ दौलत-शोहरत ही सब कुछ है और वह इसे पाने के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है, किसी के भी प्यार और विश्वास के साथ खिलवाड़ कर सकती है। दोनों ही फिल्में एक ही दिन पर रिलीज होने के बावजूद दोनों को ही लोगों ने खूब पसंद किया।