1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेरा फेरी-3 की शूटिंग टली लंबे समय तक

हेरा फेरी-3 की शूटिंग टली लंबे समय तक

 Published : May 11, 2015 11:22 am IST,  Updated : May 11, 2015 11:26 am IST

मुबंई: हेरा फेरी-3 के निर्देशक नीरज वोरा की मां का देहांत हो गया है। इसके कारण फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग शेड्यूल अनिश्चित समय के लिए टाल दी गयी है। हेरा फेरी फिल्म के

हेरा फेरी-3 टली लंबे...- India TV Hindi
हेरा फेरी-3 टली लंबे समय के लिए

मुबंई: हेरा फेरी-3 के निर्देशक नीरज वोरा की मां का देहांत हो गया है। इसके कारण फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग शेड्यूल अनिश्चित समय के लिए टाल दी गयी है।

हेरा फेरी फिल्म के तीसरे सीक्वल की शूटिंग शुरू होनी थी मगर अब इसेमे अनिश्चित समय के लिए रोक दिया गया है। शुक्रवार को निर्देशक नीरज वोरा की मां का देहांत हो गया। शूटिंग के लिए अनेक स्थानों का शेड्यूल तय किया गया था। इनमें यूएई, पेरिस और लास वेगास शामिल था।

सूत्र ने बताया, 'दुख की इस घड़ी में हर कोई नीरज के साथ हैं।'

नेहा शर्मा जो कि फिल्म में प्रमुख किरदार निभा रही हैं उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'नीरज सर की मां का देहांत हो गया है। इसलिए मुझे लगता है कि शूटिंग शुरू होने में अब समय लग सकता है। हम सोमवार को शूटिंग नहीं करेंगे।'

फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, ईशा गुप्ता के साथ ही फिल्म के दो मुख्य कलाकार परेश रावल और सुनील शेट्टी भी काम कर रहे हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन