1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 28 के हुए वरुण धवन, बॉलीवुड ने दी बधाइयां

28 के हुए वरुण धवन, बॉलीवुड ने दी बधाइयां

 Written By: IANS
 Published : Apr 24, 2015 06:10 pm IST,  Updated : Apr 24, 2015 07:07 pm IST

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन शुक्रवार को 28 साल के हो गए। करन जौहर, अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए साल जबर्दस्त होने की कामना

वरुण को 28वें जन्मदिन...- India TV Hindi
वरुण को 28वें जन्मदिन पर बॉलीवुड से बधाइयां

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन शुक्रवार को 28 साल के हो गए। करन जौहर, अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए साल जबर्दस्त होने की कामना की। करण जौहर : जन्मदिन की बधाई हो वरुण धवन। बढ़ो, खोजो और चाहो। साल गिनना। मेरी ओर से प्यार। हमेशा।

अर्जुन कपूर : आज मेरे पहले फिल्म निर्देशक वरुण धवन का जन्मदिन है। मुबारक हो बाम्बे का ब्रह्म बुल। 1987 से फिल्मी रहे हो।

रितेश देशमुख : जन्मदिन की बधाई हो मेरे दोस्त। साल जबर्दस्त रहे।

श्रद्धा कपूर : मेरे नेक दिल दोस्त को जन्मदिन की बधाई हो। मेरा यह दोस्त कभी भी हर जगह सकारात्मकता व प्यार का प्रसार करना नहीं भूलता।

नरगिस फाखरी : मेरे पसंदीदा वरुण धवन को जन्मदिन मुबारक हो। मैं आपके लिए सर्वाधिक खुशहाल और ऐसे ही कई और जन्मदिन की कामना करती हूं। ईश्वर करें आप जितने बाहर से खूबसूरत हैं, भीतर से भी उतने ही सुंदर बने रहें।

मिलाप जवेरी : 'हीरो' शीनू उर्फ वरुण धवन को जन्मदिन की बधाई। तू सच में एबीसीडी है! मतलब 'अमेजिंग बिंदास कूल डूड' है। साल जबर्दस्त रहे यार!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन