1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दादा बनकर बेहद खुश हैं बोमन ईरानी

दादा बनकर बेहद खुश हैं बोमन ईरानी

 Published : Aug 25, 2016 07:05 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 11:46 am IST

बोमन ईरानी अपनी रील लाइफ और रियल लाइफ को अक्सर दूर ही रखते हैं। उनके निजी जीवन से जुड़ी कम ही बातें वह लोगों के सामने रखते हैं। लेकिन ही में बोमन ने कहा है कि वह दादा बनकर बेहद खुश हैं।

boman- India TV Hindi
boman

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी अपनी रील लाइफ और रियल लाइफ को अक्सर दूर ही रखते हैं। उनके निजी जीवन से जुड़ी कम ही बातें वह लोगों के सामने रखते हैं। लेकिन ही में बोमन ने कहा है कि वह दादा बनकर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वह वृद्ध महसूस करने की बजाय दिल से खुद को जवान महसूस कर रहे हैं। एंबी प्योर के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता ने अपने बेटे दानिश और बहू रिया द्वारा पिछले महीने पहले बच्चे का स्वागत किए जाने की खबर को ट्विटर पर साझा किया।

इसे भी पढ़े:- 'जॉली एलएलबी 2' में इस लुक में दिखेंगे अक्षय कुमार

बोमन ने मुंबई से बताया, "अधिकांश लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि दादा बनकर कैसा लग रहा है। मुझे नहीं पता, क्या कहना चाहिए। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मैं अब थोड़ा वृद्ध महसूस करने लगा हूं, मेरी दाढ़ी बढ़ गई है। मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि मुझे बुद्धिमानों की तरह लगना चाहिए या मुझे शरारत करना छोड़ देना चाहिए या फिर मुझे अपने आप में खुश रहना चाहिए।"

फिल्म '3 इडियट्स' के अभिनेता का मानना है कि यह बच्चा उनके जीवन में ढेर सारी ऊर्जा और खुशियां लेकर आया है।

उनका कहना है कि वह बैठकर अपने पोते का चेहरा निहारते रहते हैं और वह भी उन्हें निहारता है। उन्होंने इसे बहुत अच्छा अनुभव बताते हुए कहा कि इसका वर्णन नहीं किया जा सकता।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन