1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन और अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज, ऐश्वर्या को लीगल नोटिस

अमिताभ बच्चन और अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज, ऐश्वर्या को लीगल नोटिस

 Written By: PTI
 Published : Jun 18, 2015 08:24 am IST,  Updated : Jun 18, 2015 11:14 am IST

मुंबई: मैगी के प्रचार को लेकर घिरे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन व उनके परिवार के दिन शायद अच्छे नहीं चल रहे। अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। बिग बी और उनके बेटे

अमिताभ, अभिषेक के...- India TV Hindi
अमिताभ, अभिषेक के खिलाफ केस,ऐश्वर्या को लीगल नोटिस

मुंबई: मैगी के प्रचार को लेकर घिरे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन व उनके परिवार के दिन शायद अच्छे नहीं चल रहे। अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। बिग बी और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का केस दर्ज कराया गया है।

गाजियाबाद के एनजीओ 'मित्र' से जुड़े चेतन धीमान ने कोर्ट में यह शिकायत दर्ज कराई है शिकायत में कहा गया है कि फरवरी 2015 को हुए वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान और भारत की जीत के बाद अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक ने शरीर पर तिरंगा झंडा लपेट कर जश्न मनाया था।

शिकायतकर्ता धीमान के वकील बताया कि इस मामले में 13 जुलाई को सुनवाई होगी। इसी दिन शिकायतकर्ता के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को कानूनी नोटिस भिजवाया गया है।

ऐश्वर्या, पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय नागरिक सरबजीत की बहन दलबीर कौर का रोल निर्देशक उमंग कुमार की फ़िल्म में निभाने वाली हैं। सरबजीत की खुद को असली बहन बताने वाली लुधियाना की बलजिंदर कौर ने ऐश्वर्या और निर्देशक उमंग दोनों को लीगल नोटिस भेजा है।

बलजिंदर कौर का कहना है कि दलबीर कौर सरबजीत की सगी बहन नहीं हैं और इस मामले में एक केस भी अदालत में चल रहा है इसलिए जब तक कोर्ट में तस्वीर साफ़ नहीं हो जाती तब तक इस मुद्दे पर फ़िल्म नहीं बननी चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन