नई दिल्ली: अभिनेता दीपक डोबरियाल ने हाल में 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' में अपनी हास्य भूमिका से दर्शकों को खूब हंसाया। लेकिन दीपक का कहना है कि वह सिर्फ मजाकिया ही नहीं बल्कि गंभीर फिल्में भी करना चाहते हैं। दीपक ने आनंद एल. राय निर्देशित 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' में हाजिरजवाब और विनोदी 'पप्पी सिंह' का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया।
दीपक कहा कि मैं लीक से हटकर फिल्में करना चाहता हूं। मैं संजीदा भूमिकाएं निभाना चाहता हूं, जिनमें मैंने अभी तक हाथ नहीं आजमाया है। यह रोमांटिक, ड्रामा, रिश्तों या सच्ची घटना पर आधारित फिल्म या बायोपिक हो सकती है। हमें कुछ हटकर करना होगा, नहीं तो हम हास्य फिल्मों में खो जाएंगे।
दीपक अचानक मिली लोकप्रियता से बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि उन्हें नहीं मालूम की पप्पी सिंह कैसे रातोंरात इतना मशहूर हो गया।
उन्होंने बताया, "मैं बाहर जाता हूं, तो लोग मुझे पप्पीजी पुकारने लगते हैं। बहुत कुछ बदल गया है।"