1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका-प्रियंका का नया लुक आया सामने

दीपिका-प्रियंका का नया लुक आया सामने

 Published : Nov 14, 2015 04:59 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 05:12 pm IST

नई दिल्ली:- संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के नए गाने 'पिंगा' का लुक जारी हो चुका है, इसे प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस

दीपिका-प्रियंका का...- India TV Hindi
दीपिका-प्रियंका का नया लुक आया सामने

नई दिल्ली:- संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के नए गाने 'पिंगा' का लुक जारी हो चुका है, इसे प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण एक जैसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। दोनों ने मराठी स्टाइल में साड़ी बांधी हुई है। और हाथों में हरे रंग की चुड़ीयां नजर आ रही हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां बिल्कुल एक मराठी महिला की तैयार हुईं दिखाई दे रही हैं।

इससे पहले भी हम संजय लीला भंसाली की वर्ष 2002 में आई फिल्म 'देवदास' में दो अभिनेत्रियों ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित को एक साथ डांस करते हुए देख चुके हैं और अब भंसाली एक बार फिर से इसे 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका और दीपिका पर दोहराने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- प्रियंका चोपड़ा, दीपिका की फिल्म ‘तमाशा’ देखने को बेताब

देवदास के गाने 'डोला रे डोला रे' को लोगों ने खूब पसंद किया था। साथ ही ऐश और माधुरी की भी बहुत प्रशंसा हुई थी। अब देखना यह है कि क्या दीपिका और प्रियंका का जादू भी ऐश और माधुरी तरह दर्शकों पर चल पाएगा।

'बाजीराव मस्तानी' ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह पेशवा योद्धा बाजीराव में किरदार में नजर आएंगे और दीपिका पादुकोण उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका में दिखेंगी जबकि प्रियंका ने बाजीरीव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।

फिल्म इसी साल क्रिसमस के खास मौके पर 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसी दिन रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, काजोल, कृति सेनन और वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

india tv

अगली स्लाइड में देखिए बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन