मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेत्रियां-दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चा में रहती हैं और दोनों एक दूसरे का मनोबल बढ़ाने का एक भी मौका नहीं गंवाती हैं।
संजय लीला भंसाली की फिल्म आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका के साथ नजर आने जा रहीं 33 वर्षीय प्रियंका ने ट्विटर पर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तमाशा’ देखन की इच्छा प्रकट की है।
इसे भी पढ़े:- रणबीर कपूर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को फिर किया प्रपोज
‘तमाशा’ में बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणबीर कपूर और दीपिका प्रमुख भूमिका में हैं और यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर और दीपिका इससे पहले दो फिल्मों ‘बचना ए हसीनों’ और ‘ये जवानी है दिवानी’ में भी साथ काम चुके हैं।
प्रियंका ने ट्वीट किया, दीपिका पादुकोण, मैं इंतजार नहीं कर सकती। आपको कुछ भेजा है। रविवार को मस्तानी देखूंगी..... ढेर सारा प्यार और मैं ‘तमाशा’ देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।
अमेरिकन शो ‘क्वांटिको’ स्टार का पोस्ट दीपिका द्वारा उन्हें दीपावली उपहार भेजने के बाद आया है।
‘पीकू’ की अभिनेत्री ने लिखा, प्रियंका, दिवाली की शुभकामनाएं। भारत से आपके लिए कुछ खास भेजा है। कल तक आपको मिल जाएगा।
प्रियंका फिलहाल कनाडा के मांट्रियल में हैं।
प्रियंका और दीपिका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है जिसमें रणवीर पेशवा योद्धा बाजीराव की भूमिका में दिखेंगे और दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में नजर आएंगी जबकि प्रियंका ने बाजीराव ती पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।
यह फिल्म क्रिसमस के खास मौके 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखिए 'तमाशा' का ट्रेलर:-