1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्टूबर में इंडो-ईरानी फिल्म में दिखेंगी दीया मिर्जा

अक्टूबर में इंडो-ईरानी फिल्म में दिखेंगी दीया मिर्जा

 Published : Jul 22, 2016 02:23 pm IST,  Updated : Jul 22, 2016 02:23 pm IST

दीया मिर्जा इन दिनों अपनी इंडो-ईरानी 'सलाम मुंबई' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अपनी इस को लेकर दीया का कहना है कि उनकी यह फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

dia- India TV Hindi
dia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा इन दिनों अपनी इंडो-ईरानी 'सलाम मुंबई' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अपनी इस को लेकर दीया का कहना है कि उनकी यह फिल्म  इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेत्री को ईरान के जाने-माने अभिनेता मोहम्मद रेजा गुलजार के साथ देखा जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी पत्रिका 'हेल्थ' के कवर पृष्ठ लांच पर दीया ने कहा, "मेरी पहली अंतर्राष्ट्रीय ईरानी फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज हो रही है और मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है। एक ऐसे फिल्म जगत के साथ काम करना, जिसकी मैं इतनी बड़ी प्रशंसक हूं काफी बेहतरीन अनुभव था।"

इसे भी पढ़े:- दीया मिर्जा बनी ‘स्वच्छ साथी’ मिशन की ब्रांड एम्बेसेडर

इस पत्रिका के कवर पेज पर दीया को दर्शाया गया है। दीया ने कहा, "मेरे साथ इस फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता ईरान के मेगास्टार हैं और वहां से जिस प्रकार का प्यार मुझे मिला है, वह सच में अद्भुत है। मेरे लिए यह एक शानदार सफर था।"

इस फिल्म में दीया मेडिकल छात्र का किरदार निभा रही हैं। इसके कुछ दृश्यों की शूटिंग मुंबई में हुई है। यह फिल्म तीन भाषाओं- पर्सियन, अंग्रेजी और हिन्दी में है। गुलजार ने कहा कि वह इस फिल्म के लिए हिन्दी सीख रहे हैं।

दीया ने अपने पति और 'लव ब्रेकअप जिंदगी' के निर्देशक साहिल सांघा के साथ एक प्रोडक्शन हाउस 'बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट' खोला है और उनका कहना है कि वह वर्तमान में अपने प्रोडक्शन के तहत निर्मित होने वाली तीन फिल्मों में काम कर रही हैं।

इसके अलावा उन्हें इस साल टेलीविजन में भी देखा गया था, जिसमें वह 'गंगा- द सोल ऑफ इंडिया' की मेजबान के रूप में नजर आईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन