मुंबई: अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों नए सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'राइजिंग स्टार' में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ को लेकर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। वैसे इन सबके अलावा दिलजीत अपने अनोखे अंदाज को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल दिलजीत का अपना अलग-अंदाज है और वह अपनी स्टाइल खुद बनाते हैं। दिलजीत के करीबी सूत्र ने कहा, "उनकी सुपर कूल कैजुअल लुक ने पगड़ी स्टाइल को भी शानदार बना दिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनका खुद का अपना अलग अंदाज है।"
इसे भी पढ़े:-
- ‘Jolly LLB 2’ Movie Review: शानदार अभिनय और कॉमेडी, लेकिन कमजोर कहानी
- VIDEO: फिर छाया गुरदास मान का जादू, ये गाना देख हो जाएंगे भावुक
फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपने अभिनय के लिए सराहे जा चुके दिलजीत एक बार फिर खबरों में हैं। वह आगामी फिल्म 'फिल्लौरी' में अनुष्का शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
शो 'राइजिंग स्टार' में दिलजीत के अलावा शंकर महादेवन और मोनाली ठाकुर भी निर्णायक को तौर पर नजर आ रहे हैं। सूत्र ने कहा, "शो में अन्य सहयोगियों की तरह उन्होंने अपना कोई निजी स्टाइलिस्ट नहीं रखा है, बल्कि वह अपनी स्टाइल खुद तय करते हैं।"