नई दिल्ली: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दिलवाले’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘गेरुआ’ के बाद शाहरुख खान और काजोल के एवरग्रीन रोमांस को फिल्म के नए गीत ‘जनम जनम’ के जरिए दोबारा पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें- Filmfare Glamour Awards: रेखा ने कहा कुछ ऐसा कि शाहरुख खान हो गए शर्मसार
अरिजीत सिंह की मनगुग्ध कर देने वाली आवाज में ‘जनम जनम’ गीत किंग खान और काजोल के रोमांस को फिर से जीवंत करता है। फिल्म में इन दोनों की जिंदगी के कुछ अंश दिखाए गए हैं जो हमें कभी आगे ले जाते हैं, तो कभी पीछे।
प्रीतम ने इस गीत को कम्पोज किया है वहीं अमिताभ भट्टाचार्या की कलम से इसे लिखा गया है। इससे पहले वरुण धवन और कृति सेनन का गीत ‘मनमा इमोशन’ लॉन्च किया गया था जो कि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
वैसे शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ही है जो सबसे ज्यादा दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। और हो भी क्यों न, आखिर पांच साल के बाद ऐसा देखने को जो मिल रहा है।
फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज हो रही हैं, फिलहाल आप देखिए इसका नया गीत-