1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिस टनकपुर..' के निर्देशक ने मांगी पुलिस सुरक्षा

'मिस टनकपुर..' के निर्देशक ने मांगी पुलिस सुरक्षा

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2015 11:02 am IST,  Updated : Jun 18, 2015 11:10 am IST

मुंबई: राजनीति पर कटाक्ष करती आगामी फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' के निर्देशक विनोद कापड़ी ने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। कापड़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की खाप पंचायत से उन्हें जान से

'मिस टनकपुर..' के...- India TV Hindi
'मिस टनकपुर..' के निर्देशक ने मांगी पुलिस सुरक्षा

मुंबई: राजनीति पर कटाक्ष करती आगामी फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' के निर्देशक विनोद कापड़ी ने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। कापड़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की खाप पंचायत से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 'मिस टनकपुर..' का ट्रेलर लांच होने के बाद दर्शकों सहित अमिताभ बच्चन, राजकुमार हिरानी जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी इसे काफी सराहा था। कहा जा रहा है कि फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जिसे गांव के दबंग अपनी भैंस मिस टनकपुर के साथ दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा देते हैं। गांव के दबंग खाप पंचायत से यह फरमान जारी करवाते हैं कि युवक को भैंस के साथ शादी करनी होगी।

खबर है कि उत्तर प्रदेश की एक खाप पंचायत ने घोषणा की है कि विनोद कापड़ी का सिर कलम करने वाले को 51 भैंसे इनाम में दिए जाएंगे।

कापड़ी ने इस घोषणा के बाद एक बयान में कहा, "दरअसल मैं हैरान हूं और थोड़ा चिंतित भी हूं। जान से मारने की धमकियों से मैं हैरान हूं। लेकिन साथ ही मुझे इस बात की राहत है कि अपनी फिल्म के जरिए मैं जो दिखाना चाहता था, वह इस बयान से साबित हो गया। मैं अपने परिवार के लिए चिंतित हूं, अपने लिए नहीं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन