1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पटानी ने किया अपने स्कूल के दिनों की इस बात का खुलासा

दिशा पटानी ने किया अपने स्कूल के दिनों की इस बात का खुलासा

 Published : Apr 21, 2017 02:15 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 02:15 pm IST

दिशा पटानी अपने अभिनय और खूबसूरत अदाओं के कारण जितनी चर्चा में छाई रहती हैं, उनती सुर्खियां वह अपने बेहतरीन डांस को लेकर भी बटोरत हैं। अक्सर जबरदस्त डांस मूव्य करते हुए दिशा की वीडियो सेशल मीडिया पर शेयर होती रहती हैं। दिशा का कहना है कि...

disha- India TV Hindi
disha

नई दिल्ली: अभिनेत्री दिशा पटानी अपने अभिनय और खूबसूरत अदाओं के कारण जितनी चर्चा में छाई रहती हैं, उनती सुर्खियां वह अपने बेहतरीन डांस को लेकर भी बटोरत हैं। अक्सर जबरदस्त डांस मूव्य करते हुए दिशा की वीडियो सेशल मीडिया पर शेयर होती रहती हैं। दिशा का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय सिंगर जस्टिन बीबर की बहुत बड़ी फैन हैं और स्कूल के दिनों में वह बीबर के 'बेबी' गाने पर बहुत थिरकती थीं। बीबर भारत दौरे पर मुंबई आने वाले हैं।

बाल कटवाए सोनू निगम ने, परेशानी झेलनी पड़ी बॉबी देओल को जानिए क्यों

दिशा ने कहा, "यह भारत के लिए बहुत बड़ी बात है कि बीबर भारत आ रहे हैं। मैं लंबे समय से उनके गानों को सुनती और उन पर थिरकती रही हूं। मुझे याद है कि जब मैं स्कूल में थी तो मैं 'बेबी' गाने पर नाचती थी।" फिल्म 'एम.एस. धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आ चुकीं दिशा ने गुरुवार को यूरोपीय फैशन ब्रांड 'ओनली' द्वारा 'ओनलीफॉरबीबर' शीर्षक से सीमित संस्करण का अनावरण किया।

यह ब्रांड जस्टिन बीबर के 'पर्पस वर्ल्ड टूर इंडिया 2017' को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि इसके जरिये बीबर के प्रशंसक उनके प्रति अपना स्नेह और प्यार जता पाएं। यह पूछने पर कि क्या दिशा ने बीबर के शो के टिकट खरीदें हैं? उन्होंने कहा, "मैं इंतजार कर रही हूं। मैं एंट्री पास लेने की कोशिश कर रही हूं।" गौरतलब है कि बीबर अपने 'पर्पस व्लर्ड टूर' के तहत 10 मई को मुंबई के डी.वाई.पाटिल स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन