1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन की एक पहेली लीला ने चार दिन में कमाए 18 करोड़ रूपये

सनी लियोन की एक पहेली लीला ने चार दिन में कमाए 18 करोड़ रूपये

 Published : Apr 15, 2015 02:18 pm IST,  Updated : Apr 15, 2015 02:23 pm IST

नई दिल्ली: एक पहेली लीला भले ही समीक्षकों की वाह-वही न लूट पाई हो लेकिन बाक्स आफिस पर ये धमाल मचा रही है। सिर्फ चार दिनों के अंदर इस फिल्म ने 18 कराड़ रूपए की

- India TV Hindi

नई दिल्ली: एक पहेली लीला भले ही समीक्षकों की वाह-वही न लूट पाई हो लेकिन बाक्स आफिस पर ये धमाल मचा रही है। सिर्फ चार दिनों के अंदर इस फिल्म ने 18 कराड़ रूपए की कमाई कर ली है और इसी के साथ इसने अपनी लागत भी निकाल ली है।

पिछले हफ्ते जहां हालिवुड की फ्यूरियस 7 का भारतीय सिनेमा घरों में दबदबा था वही अगले ही हफ्ते में आई सनी कि इस फिल्म ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। एक पहेली लीला ज्यादातर सिंगल स्क्रीन थियेटरों में ज्यादा अच्छा कारोबार कर रही है। इसके मुकाबले मल्टिप्लेक्स को ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है।

एक पहेली लीला का अच्छा बिज़नेस करना इसलिए इतना अचंबा नहीं है क्योंकि सनी लियोन की फिल्मों ने अक्सर धूम मचाई है। जाहिर है भारत में इनकी फैन फालोइंग कमाल की है और सनी की फिल्मों का वो बेसब्री से इंतजार करते है। नतीजा ये था कि पहले ही दिन एक पहेली लीला ने कमाए 5.30 करोड़ रूपए जो अनुष्का शर्मा की एऩ एच 10 और यश राज बैनर की दम लगा के हईशा जैसी नामी फिल्मों से भी ज्यादा है।

सनी लियोन की बड़े पर्दे पर डिमांड है और इसी साल उनकी दो और फिल्में आनी वाली है जिनका नाम है - कुछ कुछ लोचा है और मस्तीज़ादे।

फिल्हाल एक पहेली लीला धमाल मचा रही है और आने वाले हफ्ते में भी सनी लियोन का जलवा बरकरार होने की उम्मीद है। उसके बाद ये देखना दिल्चस्प होगा की क्या आगे भी ये फिल्म वैसा ही कमाल कर पाती है की नहीं। फिलहाल अभी कोई बड़ा कांम्पटीटर नहीं है तो इस फिल्म को अच्छा व्यापार करने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन