1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह 'ओम शांति ओम' गीत के लिए अमिताभ-दिलीप कुमार को लेना चाहती थी

फराह 'ओम शांति ओम' गीत के लिए अमिताभ-दिलीप कुमार को लेना चाहती थी

 Written By: PTI
 Published : Nov 17, 2015 07:28 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 07:36 pm IST

मुंबई: वर्ष 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' के शीर्षक गीत के लिए इसकी निर्देशक फराह खान अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और सायरा बानो को लेना चाहती थीं। उनकी यह फिल्म 37वें काहिरा अंतराष्ट्रीय

फराह चाहती थी 'ओम शांति...- India TV Hindi
फराह चाहती थी 'ओम शांति ओम' गीत के लिए अमिताभ-दिलीप कुमार को लेना

मुंबई: वर्ष 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' के शीर्षक गीत के लिए इसकी निर्देशक फराह खान अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और सायरा बानो को लेना चाहती थीं। उनकी यह फिल्म 37वें काहिरा अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित की जाएगी। फराह के लिए यह फिल्म वैसे भी खास है क्योंकि शाहरूख खान के अभिनय से सजी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह गर्भवती थीं।

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने 'असहिष्णुता' के मामले पर क्या कहा

फराह ने पीटीआई-भाषा को बताया, "इस फिल्म में एक गाने के लिए हमारे पास पूरी फिल्म इंडस्ट्री थी। सलमान, सैफ और अन्य ने धर्मेन्द्र जी का डांस देखने के लिए काफी देर तक इंतजार किया। हमने उस खास मौके को कैमरे में कैद कर लिया जब वे सभी डांस कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि वह इस गाने में और लोगों को शामिल करना चाहती थीं जैसे कि अमिताभ बच्चन, आमिर खान लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। शाहरूख ने उनसे कहा था कि वह दिलीप कुमार और सायरा बानो जी को साथ ले आएगा लेकिन फिल्म को बने आठ साल बीत चुके हैं और वह अब तक उन्हें लेकर ही आ रहा है।

फिल्म के शीर्षक गीत में बॉलीवुड की लगभग 30 शख्सियत ने काम किया था। फराह की इस फिल्म को 37वें काहिरा अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा। दस दिन चलने वाले इस फिल्मोत्सव का समापन 20 नवंबर को होना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन