1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोहेन्जो दारो से होगा लोकार्नो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का समापन

मोहेन्जो दारो से होगा लोकार्नो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का समापन

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2016 12:40 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 12:40 pm IST

फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर की एक्शन-रोमांस पर आधारित आने वाली फिल्म मोहेन्जो दारो का चयन 69वें लोकार्नो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव की समापन फिल्म के रूप में किया गया है।

mohenjo daro- India TV Hindi
mohenjo daro

मुंबई: फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर की एक्शन-रोमांस पर आधारित आने वाली फिल्म मोहेन्जो दारो का चयन 69वें लोकार्नो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव की समापन फिल्म के रूप में किया गया है। रितिक रोशन और नवोदित अभिनेत्री पूजा हेगड़े के अभिनय वाली यह फिल्म महोत्सव के आखिरी दिन 13 अगस्त को पियाजा ग्रांड में प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्म लगान 12 अगस्त प्रदर्शित होगी, गोवारिकर

गोवारिकर की आमिर खान अभिनीत लगान भी लोकार्नो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में प्रदर्शित की गयी थी और यह दूसरी बार होगा की जब निर्देशक गोवारिकर इस प्रतिष्ठित फिल्म कार्निवाल में शिरकत करेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा है कि, दुनिया के विशाल स्क्रीन में से एक, इसी पियाजा में लगान प्रदर्शित की गयी थी।

विभिन्न देशों के 8000 से कई अधिक दर्शकों को फिल्म की सराहना करते हुए देखने का यह एक नायाब अनुभव था। मैं इस बार मोहेन्जो दारो के लिए लोकार्नो की ओर देख रहा हूं। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ राय कपूर और सुनीता गोवारिकर ने किया है और यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन