1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गब्बर इज बैक ने कमाएं 24.40 करोड़ रूपये, बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

गब्बर इज बैक ने कमाएं 24.40 करोड़ रूपये, बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

 Published : May 03, 2015 06:07 pm IST,  Updated : May 03, 2015 11:31 pm IST

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' ने बॉक्स आफिस पर सूखा खत्म कर दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन 13.05 करोड़ रूपये की कमाई के बाद शनिवार को 11.35 करोड़ रूपये

गब्बर इज बैक बनी साल की...- India TV Hindi
गब्बर इज बैक बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म, कमाएं 24.40 करोड़ रूपये

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' ने बॉक्स आफिस पर सूखा खत्म कर दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन 13.05 करोड़ रूपये की कमाई के बाद शनिवार को 11.35 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। दो दिन के अंदर इस एक्शन फिल्म ने 24.40 करोड़ रूपये कमा लिए है।

इसी के साथ ये बॉलिवु़ड की दो दिन की कमाई के लिहाज़ से इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। गब्बर इज बैक ने अक्षय कुमार की ही 'बेबी' को पछाड़ दिया है। पहले दो दिनों में 20.47 करोड़ की कमाई के साथ बेबी इस साल अब तक सबसे ऊपर थी लेकिन गब्बर इज बैक ने उस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।

'गब्बर इज बैक' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म 2015 की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'गब्बर इज बैक' का शुक्रवार को भारत में 13.05 करोड़ का बिजनेस रहा। 2015 में अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर (हिन्दी फिल्में)।'

अब रविवार को फिल्म का कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है। भ्रष्टाचार पर बनी इस फिल्म का निर्देशन क्रिश ने किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा श्रुति हासन और कैमियो में करीना कपूर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन