1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना आजमी के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव: अश्मित पटेल

शबाना आजमी के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव: अश्मित पटेल

 Written By: IANS
 Published : Sep 18, 2016 10:37 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 10:37 am IST

अभिनेता अश्मित पटेल टेलीविजन के नए शो 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ नजर आएंगे। अश्मित का कहना है कि शबाना के साथ काम करना उनके लिए बेहतरीन अनुभव रहा है।

ashmit patel- India TV Hindi
ashmit patel

मुंबई: अभिनेता अश्मित पटेल टेलीविजन के नए शो 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ नजर आएंगे। अश्मित का कहना है कि शबाना के साथ काम करना उनके लिए बेहतरीन अनुभव रहा है। अश्मित ने कहा, "अम्मा के साथ काम करना मेरे लिए जश्न जैसा है।

मैं शो की शूटिंग के हर लम्हे का मजा उठा रहा हूं, क्योंकि शो के कलाकार और इससे जुड़े अन्य सभी लोग बेहद सहयोगी हैं। खासतौर पर शबाना जी। मेरे लिए यह एक अविश्सनीय अनुभव है।"

अश्मित ने कहा, "मैं हर रोज उनसे कुछ सीख रहा हूं।"

शबाना के दिवगंत पिता और अश्मित के दादा करीबी दोस्त थे।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए जिंदगी का चक्र पूरा हो गया है, क्योंकि अब मैं शबाना जी के साथ काम कर रहा हूं। तीन पीढ़ियों से हमें शबाना जी और उनके परिवार के साथ जुड़े होने का सौभाग्य मिल रहा है।"

शो में शबाना जीनत की भूमिका में नजर आएंगी और अश्मित इसमें शबाना के गोद लिए बेटे फैजल की भूमिका में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन