1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘द कपिल शर्मा शो’ की जगह लेगा सलमान ख़ान का यह शो!

‘द कपिल शर्मा शो’ की जगह लेगा सलमान ख़ान का यह शो!

 Published : Apr 26, 2017 01:52 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 01:52 pm IST

बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान ख़ान जल्द ही छोटे परदे पर वापसी करने वाले हैं। ‘बिग बॉस 11’ आने में तो अभी वक्त है, लेकिन भाईजान सलमान ख़ान दस का दम दिखाने के लिए छोटे परदे पर आ रहे हैं।

sallu- India TV Hindi
sallu

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान ख़ान जल्द ही छोटे परदे पर वापसी करने वाले हैं। ‘बिग बॉस 11’ आने में तो अभी वक्त है,  लेकिन भाईजान सलमान ख़ान दस का दम दिखाने के लिए छोटे परदे पर आ रहे हैं।

जी हां, सलमान ख़ान टीवी शो ‘दस का दम’ से टेलीविजन में वापसी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ख़ान सोनी टीवी के प्राइम टाइम 9 बजे में जगह लेंगे और उनका शो वीकेंड पर आएगा। मतलब साफ है सलमान की वजह से कपिल शर्मा को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। खबर है कि डील हो गई तो यह शो जुलाई से ऑनएयर हो जाएगा।

बता दें, सलमान खान ‘दस का दम’ के पहले दो सीजन भी साल 2008 और साल 2009 में होस्ट कर चुके हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ की गिरती टीआरपी की वजह से सोनी चैनल इस शो को रीन्यू नहीं कर रहा है। सुनील ग्रोवर और अन्य कॉमेडी कलाकारों के शो छोड़ने के बाद से ‘द कपिल शर्मा शो’ के दर्शक कम हो गये हैं, लोगों को अब इस शो में मजा नहीं आता है। यही वजह है कि सोनी चैनल अब इस शो को और आगे बढ़ाने के इरादे में नहीं है।

हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियली स्टेटमेंट नहीं आया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन