1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘द कपिल शर्मा शो’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर कपिल ने सुनील को ऐसे कहा ‘थैंक यू’

‘द कपिल शर्मा शो’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर कपिल ने सुनील को ऐसे कहा ‘थैंक यू’

 Published : Apr 23, 2017 03:20 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 06:49 pm IST

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो आज 100 एपिसोड पूरे कर लेगा। इस उपलक्ष्य में सोनी टीवी ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें कपिल ने शो के उन सभी कलाकारों का शुक्रिया अदा किया है जो अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं।

1- India TV Hindi
1 Image Source : PTI

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो आज 100 एपिसोड पूरे कर लेगा। इस उपलक्ष्य में सोनी  टीवी ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें कपिल ने शो के उन सभी कलाकारों का शुक्रिया अदा किया है जो अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं। (​ऋषि कपूर ने की कपिल और सुनील को साथ लाने की कोशिश, मिला ऐसा जवाब )

‘द कपिल शर्मा शो’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर कपिल ने कहा, 'हमारे सभी दर्शकों का शुक्रिया और जो भी हस्तियां इस शो में आईं उनका भी शुक्रिया। हमारी पूरी टीम, बैकस्टेज, ऑनस्टेज, और जो लोग आज हमारे साथ हैं या जो कभी इस शो का हिस्सा रहे हैं, उन सभी बहुत-बहुत शुक्रिया।' ( सुनील ग्रोवर ने अपने जूते का नंबर बताकर कपिल शर्मा को दिया जवाब?)

माना जा रहा है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ऐसा कहकर सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और अली असगर को शुक्रिया कहा है। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद से सुनील, चंदन और अली द कपिल शर्मा शो से नदारद रहे हैं। हालांकि इनमें से किसी ने शो छोड़ने की पुष्टि नहीं की है लेकिन तब से ये सभी कलाकार शो में नहीं दिखे हैं। ( ​कपिल शर्मा VS सुनील ग्रोवर: पहले ट्विटर पर मांगी माफी, अब कर दिया अनफॉलो )

शो के 100 एपिसोड पूरे होने पर शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने द कपिल शर्मा शो की टीम को एक करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'ये गुलदस्ता भगवान ने बनाया है, इंसान के बस में नहीं है कि शो इतना चलता रहे। मेरी ये इल्तजा है सबसे, भगवान के लिए ये गुलदस्ता बिखरने मत दो। इस गुलदस्ते को इकट्ठा रखो, ये गुलदस्ता ना तेरा है ना मेरा, ये पूरे हिंदुस्तान का है।' ( कपिल-सुनील विवाद पर क्या है ‘बुआ’ की राय? )

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन