नई दिल्ली: जरा सोचिए, आपसे वादा किया जाता है सुपरस्टार रितिक रोशन के साथ डेट पर जाने का लेकिन फिर आपको पचा चलता है आपके साथ धोखा हुआ है। कुछ ऐसा ही हुआ चंडीगढ़ की एक लड़की के साथ जो कोर्ट तक पहुंच गई।
आइये आपको बताते है पूरा किस्सा-
साल 2000 में चंडीगढ़ की एक लड़की शिखा मोंगा ने कोका कोला का कॉन्टेस्ट जीता और इनाम के तहत उन्हें फिल्म 'कहो न प्यार है' से रातों रात सुपरस्टार बने रितिक रोशन के साथ डेट पर जाने का मौका मिला। लेकिन ये पूरी स्कीम एक धोखे के अलावा और कुछ नहीं थी। शिखा ने तय किया कि वो कंपनी को कोर्ट तक ले जाएगी और आज 15 साल बाद कोका कोला को कंपनी से नोटिस मिला है।
खुशी के बात ये भी है कि अदालत ने मुकदमे के लिए शुल्क के रूप में रु 2.43 लाख का भुगतान करने से शिखा को छूट भी दी है।
शिखा जब बाल अवस्था में थीं तो उन्होंने अपनी पूरी पॉकेट मनी कोका कोला की बोतलें खरीदने में लगा दी थी। जीतने पर जब वो चंडीगढ़ के मार्केंटिंग दफ्तर में पहुंची तो उन्हें पांच लाख रुपयों की पेशकश की गई और डेटिंग के बारे में भूल जाने को कहा।
आगे भी पढ़ें- शाहरुख खान के बेटे नहीं हृतिक रौशन होंगे इस फिल्म में!