1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की 'काला' के लिए हुमा कुरैशी कर रही है खास तैयारी

रजनीकांत की 'काला' के लिए हुमा कुरैशी कर रही है खास तैयारी

 Published : Jun 02, 2017 11:48 am IST,  Updated : Jun 02, 2017 11:48 am IST

हुमा कुरैशी इन दिनों आगामी फिल्म 'काला' को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। इस फिल्म में वह रजनीकांत के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। हुमा के लिए यह काफी खास इसलिए भी है क्योंकि इसी के साथ वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं।

huma qureshi- India TV Hindi
huma qureshi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों आगामी फिल्म 'काला' को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। इस फिल्म में वह रजनीकांत के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। हुमा के लिए यह काफी खास इसलिए भी है क्योंकि इसी के साथ वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर हुमा का कहना है कि वह धीरे-धीरे  फिल्म में अपनी भूमिका के रंग में रंग रही हैं। इसमें वह एक मुस्लिम लड़की जरीना की भूमिका में हैं।

हुमा ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "'काला' की तैयारी में। धीरे-धीरे जरीना बन रही हूं। कड़ी मेहनत कर रही हूं।" फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग यहां 40 दिनों में होगी। निमार्ताओं ने चेन्नई में मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती का निर्माण किया है, जहां फिल्म की शूटिंग होनी है। पिछले वर्ष 'कबाली' के बाद यह रंजीत और रजनीकांत की दूसरी फिल्म है। तुषार के बेटे की बर्थ डे पार्टी में तैमूर रहे आकर्षण का केंद्र

धनुष द्वारा निर्मित 'काला' में रजनीकांत मलिन बस्ती के दबंग की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत और हुमा कुरैशी के अलावा अंजली पाटील और समुथिरकानी की भी प्रमुख भूमिकाओं के पर्दे पर उतारते हुए दिखेंगे। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दिग्गज कालाकार नाना पाटेकर भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन