नई दिल्लीः आईफा 2015 में चल रहा जश्न अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है जहां आज शाम बॉलीवुड से जुड़े लोगों को अपने-अपने योगदान के लिए अवार्ड से नवाज़ा जाएगा। लेकिन तीन दिन के जश्न में कुछ ऐसा भी देखने को मिला जो शायद ठीक नहीं हुआ। बात है फिल्म 'तेवर' की जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा-अर्जुन कपूर की जिनके बीच काफी असहजता देखने को मिली।
दरअसल आईफा वाकेंड के पहले दिन दोनों ही कलाकार एक ही साथ स्टेज पर थे। लेकिन जब अर्जुन की फिल्म 'गुंडे' का एक गाना चला तो उन्होंने वहां पर मौजूद दूसरी अभिनेत्रियों- बिपाशा बसु, जैकलीन फर्नांडीस, अदिति राव हैदरी और काइनात अरोड़ा- समेत सभी के साथ खूब डांस किया लेकिन एक बार भी सोनाक्षी को नहीं पूछा।
थोड़ी ही देर बाद अनिल कपूर ने जब सोनाक्षी को डांस करने को कहा तभी वो आगे आईं।

यहीं नहीं, सोनाक्षी को एक दूसरे ईवेंट में गीत गाना था लेकिन इससे पहले वो शुरू कर पाती अर्जुन वहां से उठकर चले गए।
इन दोनों बातों को देख वहां के लोग अचबे में आ गए। मीडिया की खबरों की माने तो फिल्म 'तेवर' से ये दोनों करीब आए थे। लेकिन यहां पर जो कुछ देखने को मिला है उससे लग रहा है कि इन दोनों में दूरिया बढ़ रहीं हैं।

उम्मीद करते है कि ये सिर्फ अफवाह हो और ये दोनों हमेशा साथ रहें।