नई दिल्ली: फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुके अभिनेता इरफान खान ने AIB के कमबैक वीडियो में खूब गालिया दी है।
AIB (ऑल इंडिया ब***) ने अपने नए कॉन्ट्रोवर्शियल विडियो के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में चल रहे पार्टी सॉन्ग के चलन का मजाक उड़ाया है जिसमें इरफान उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।
क्या है वीडियो में-
एआइबी के इस वीडियो में बॉलीवुड की 100 करोड़ी फिल्मों का मजाक बनाया जा रहा है साथ ही फिल्मों में घटिया आइटम सॉन्ग की बखिया उधेड़ी गई हैं (हनी सिंह का नाम न लेते हुए उनपर निशाना भी साधा गया है)।
इरफान के इस वीडियो से हमें यह भी पता चलता है कि 'लंचबॉक्स' को ऑस्कर मिला था साथ में 'लंचबॉक्स' खत्म करने के बाद आदमी कहां जाता है (टॉयलेट) और 'पीकू' क्यों बनी, इसके जवाब भी हमें इसमें मिलते है।
इरफान एक सीन में कहते हैं कि मकबूल देखकर शेक्सपियर ने उनसे कहा था कि "इरफान @#$% तूने तो सबकी $@#$$"।
इसके बाद इरफान खान और AIB की टीम एक पार्टी सॉन्ग शूट करते है जो गाली से भरा है लेकिन एक सच्चाई भी बयां करता है।
अगली स्लाईड में देखिए वीडियो-