1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘डियर जिंदगी’ पर लगे इल्जामों पर भड़कीं गौरी शिंदे, कही ये बात

‘डियर जिंदगी’ पर लगे इल्जामों पर भड़कीं गौरी शिंदे, कही ये बात

 Published : Dec 13, 2016 06:59 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 06:59 pm IST

गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है। लेकिन वहीं इस फिल्म को काफी टिप्पणियां भी की जा रहा हैं। इसे लेकर गौरी शिंदे का कहना है कि...

gauri- India TV Hindi
gauri

मुंबई: गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डियर जिंदगी को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है। लेकिन वहीं इस फिल्म को काफी टिप्पणियां भी की जा रहा हैं। इसे लेकर गौरी शिंदे का कहना है कि वह अपनी फिल्म 'डियर जिंदगी' को लेकर की गई 'गैर-जिम्मेदाराना' टिप्पणियों से काफी आहत हैं। फिल्म के बारे में टिप्पणी गई थी कि यह कनाडा की टीवी सीरीज 'बीइंग एरिका' की कहानी से मिलती-जुलती है। शिंदे ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने इसे देखा तक नहीं है।

इसे भी पढ़े:- जानिए क्यों अपनी फिल्मों पर मिल रही प्रतिक्रिया से हैरान हैं गौरी शिंदे

गौरी ने 'डियर जिंदगी' को निजी फिल्म बताते हुए कहा कि इस फिल्म में बस उनकी जिंदगी से मिलती-जुलती बातें उधार ली गई हैं। उन्होंने कहा कई फिल्मों में चिकित्सक होते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह फिल्म दूसरी फिल्म से प्रेरित है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैं उन लोगों की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों से काफी आहत हूं, जिन्हें यह भी अंदाजा नहीं कि वे क्या कह रहे हैं.. जिनका उन्होंने उल्लेख किया है उसे मैंने देखा तक नहीं है।"

शिंदे ने कहा कि वह असंवेदनशील नहीं हैं और अगर वह कहानी कहीं से लेती हैं तो फिर जरूर इसके निर्माताओं को श्रेय देंगी। 'डियर जिंदगी' में आलिया भट्ट का किरदार कई अनसुलझे सवालों के जवाब तलाशता है। फिल्म में शाहरुख खान, अली जफर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी भी अहम किरदारों में हैं। 'इंग्लिश-विंग्लिश' के बाद गौरी शिंदे की यह दूसरी फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन