नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल को खूब धूम-धाम से अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी के बंधन में बंध गए। यह करण की तीसरी शादी थी वह इससे पहले टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट के साथ भी शादी के कर चुके थे। उनकी शादी को लेकर जितनी चर्चा मीडिया में चल रही थी उतनी इस बात को लेकर भी हो रही थी कि बिपाशा और करण की शादी पर एक्स वाइफ जेनिफर की क्या प्रतिक्रिया है। जेनिफर ने ज्यादा कुछ न कहते हुए इन्हें शादी की शुभकामनाएं दी थी। जेनिफर से तलाक के बाद करण अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, अब लगता है कि जेनिफर भी सब कुछ भूलकर आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि जेनिफर, करण के दोस्त अभिनेता सेहबान अजीम के डेट कर रही हैं।
इसे भी पढ़े:- करण-बिपाशा की शादी पर सलमान ने जताई ऐसी उम्मीद
सेहबान को धारावाहिक 'दिल मिल गए' में देखा गया था। इसी सीरियल में जेनिफर और करण मुख्य किरदार में थे। खबरों की मानें तो करण से अलग होने के बाद जब जेनिफर अकेली पड़ गई थीं तब सेहबान ही सच्चे दोस्त बनकर उनका सहारा बने थे। अब खबरे हैं कि ये दोनों इनका रिश्ता दोस्त से कुछ ज्यादा है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो सिर्फ जेनिफर और सेहबान ही बता सकते हैं। अगर करण अपनी जिंदगी में बढ़ सकते हैं तो जेनिफर भी अपनी जिंदगी को एक बार नए से शुरु कर सकती हैं।

करण और बिपाशा की शादी काफी निजी तौर पर की गई थी, लेकिन शादी की रिसेप्शन पार्टी में लगभग पूरी बॉलीवुड इन्हें बधाई देने के लिए शामिल हुआ था। करण और बिपाशा दोनों ही इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे।