चेन्नई, दक्षिण भारतीय अभिनेता कबीर दूहन सिंह आगे तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार के साथ एक तमिल फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। इसमें कबीर खलनायक की भूमिका में होंगे।
फिल्म युनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "कबीर को मुख्य भूमिका के लिए साइन किया गया है। वह जून में सेट पर आएंगे और उसके बाद लगातार अपनी भूमिका के लिए शूटिंग करेंगे।"
शिवा निर्देशित इस फिल्म में गायिका-अभिनेत्री श्रुति हासन की जोड़ी अजीत के साथ है।
अजीत की बहन की भूमिका अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन निभा सकती हैं। अन्य कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है। शूटिंग मई में शुरू होगी।
कबीर की पिछली तेलुगू फिल्म 'जील' थी।