1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कादर खान की मौत की उड़ी खबर, लोगों ने दे डाली श्रद्धांजलि

कादर खान की मौत की उड़ी खबर, लोगों ने दे डाली श्रद्धांजलि

 Published : Apr 04, 2016 01:26 pm IST,  Updated : Apr 04, 2016 03:57 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान के बारे में कुछ वक्त पहले आई मौत की खबरें मात्र अफवाह हैं।

kader- India TV Hindi
kader

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान के बारे में कुछ वक्त पहले आई मौत की खबरें मात्र अफवाह हैं। कुछ समय पहले अचानक ही कादर खान को गूगल इंजन पर सर्च किया जाना शुरु कर दिया था। इसके बाद उनके निधन की खबरें आने लगीं जिस पर उनके फैंस ने आक्रोश भी जताया।

इसे भी पढ़े:- जानिए कादर खान ने सलमान-शाहरुख के बारे में क्या कहा

कादर खान के निधन की अफवाहें कोरी अफवाहें निकलीं। कादर के परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने अफवाहें खारिज करते हुए कहा कि वह एकदम ठीक हैं। कादर हाल में 'हो गया दिमाग का दही' फिल्म में नजर आए। इसकी निर्देशक फौजिया अर्शी ने शनिवार देर शाम बताया, "ये सभी ट्वीट और पोस्ट अफवाहें हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं। मेरी देर शाम उनसे बात हुई थी।"

उन्होंने कहा, "मैं सबसे ऐसी अफवाहें न फैलाने की दरख्वास्त करूंगी।" कादर को 'हिम्मतवाला', 'आंखें' और 'कुली नंबर वन' जैसी फिल्मों में हास्यपूर्ण संवाद अदायगी के लिए आज भी बहुत प्यार से याद किया जाता है। सोशल मीडिया में इससे पहले भी उनके मरने की अफवाहें उड़ी थीं।

कादर खान ने अपने फिल्मी करियर में बेहतरीन अदाकारी औप कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई हैं। कादर को वृद्धावस्था संबंधी दिक्कतों के चलते चलने-फिरने में थोड़ी परेशानी होती है। आए दिन उनकी मुंबई स्थित उनके आवास पर उनकी चिकित्सीय जांच होती रहती है। चलने के वह ठीक से बातचीत भी नहीं कर पाते हैं। हालांकि इन सभी परेशानियों के बावजूद खबर है कि कादर खान 'हेरी फेरी-3' में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन